दरभंगा, जुलाई 13 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सेमिनार का आयोजन हो रहा है। इसमें राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र करेंगे। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जुबिली हॉल में योग के माध्यम से आरोग्य एवं आनन्द : भारतीय ज्ञान-परंपरा की अंतर्निहित प्रज्ञा विषय पर नि:शुल्क राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- ललित नारायण मिथिला विवि में 13 को आएंगे डिप्टी सीएम विजय चौधरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...