दरभंगा, जून 12 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने लनामिवि के कुलपति प्रो. एसके चौधरी को पत्र सौंपकर विवि परिसर में व्याप्त विभिन्न जनसुविधा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। विधायक ने ज्ञापन में कहा है कि विवि परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक-कर्मचारी, पर्यटक तथा मॉर्निंग वॉकर आते हैं, बावजूद परिसर में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नरगौना परिसर में तीन-चार शौचालयों का निर्माण, आमजन एवं आगंतुकों के लिए विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कुलपति आवास के पास स्थित विभागीय भवन के पीछे के दोनों पार्कों को आम लोगों के लिए खोलने, नगर निगम क्षेत्र के लोगों के आवागमन ...