दरभंगा, मई 9 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत चार जिलों में संचालित 44 अंगीभूत कॉलेजों का सीनेट सदस्य निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक कॉलेज के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। हर टीम में दो सीनेट सदस्य शामिल होंगे। यह टीम हर वर्ष जून एवं दिसंबर में कॉलेजों का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने इस संबंध में अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अंगीभूत कॉलेजों के शैक्षिक उन्नयन, आधारभूत संरचना एवं छात्र-शिक्षक तथा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विविध समस्याओं के आकलन के लिए प्रत्येक कॉलेज के लिए दो सदस्यीय सीनेट सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। टीम प्रत्येक वर्ष जून एवं दिसंबर माह में संबंधित ...