हाथरस, अगस्त 14 -- पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री, राजस्व विभाग, उ.प्र सुरेन्दर दिलेर की अध्यक्षता में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों/कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी ने विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित हुए व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वर्ष 1947 के भारत-विभाजन की भयावह परिस्थितियों एवं उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा को दर्शाने वाली लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों ने लघु फिल्म के माध्यम से विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों और त्रासदी को देखा तथा महसूस किया। यह भी पढ़ें- विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता : डॉ. सुभाष चंद्र विभाजन ...