लेह, मई 23 -- लद्दाख के तांगत्से (लेह के दक्षिण-पूर्व) के पास भारतीय सेना का एक 'चीता' हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस बड़े हादसे में 3 डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस डिवीजन को त्रिशूल डिवीजन के नाम से भी जाना जाता है। यह हादसा बुधवार को हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी शनिवार को सामने आई है। राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों अधिकारियों को मामूली चोटें ही आई हैं।हादसे की जांच के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिंगल-इंजन वाले चीता हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर रैंक के अधिकारी उड़ा रहे थे। हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए सेना द्वारा 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (CoI) के आदेश दे दिए गए हैं...