फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। लद्दाख में ग्लेशियर की चपेट में आने के बाद इलाज कराकर रिपोर्टिंग करने पहुंचे सैनिक कुलदीप यादव गेट पर ही बेहोश हो गये। सैनिक अस्पताल में उनकी सांसें थम गयीं। पत्नी के पास जब यूनिट से फोन आया तो पूरे घर में चीत्कार गूंजने लगी। गांव में भी मातम छा गया। शनिवार को शहीद फौजी हवलदार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।कलौली के सैनिक कुलदीप की वर्तमान में लद्दाख के ग्लेशियर में डयूटी थी। दो मार्च को वह ग्लेशियर में वह दब गये थे। सर्च आपरेशन चलाकर उन्हें निकाला गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद गुरुवार को यूनिट आफिस के गेट पर पहुंचे कि वह बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत ही उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रात में उनकी सांसें थम गयीं। रात में ही परिजनों को सूचना दी गयी। पत्नी ...