पटना, जून 17 -- बिहार के निवासियों को लद्दाख की सैर करने के लिए सरकार 20 हजार रुपये तक का अनुदान देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सम्राट कैबिनेट ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना- 2026 को मंजूरी दी है। बिहार के स्थानीय निवासी लद्दाख स्थित सिंधु नदी की यात्रा पूरी करने के बाद यह अनुदान सरकार से ले सकते हैं। यात्रा खर्च का 50 प्रतिशत या प्रति तीर्थ यात्री 20 हजार रुपये में से जो भी कम हो, वो अनुदान के रूप में सरकार देगी। बिहार पर्यटन विभाग की ओर से इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिमंडल के पास भेजा गया था, बुधवार को इसे मंजूरी दे दी गई। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लद्दाख आदि जगहों के भ्रमण करने के लिए ल...