गिरडीह, मई 4 -- तिसरी, प्रतिनिधि। लद्दाख के नुब्रा में कमाने गए तिसरी के राणाडीह गांव के युवक की रविवार को मौत हो गई है। तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव का 20 वर्षीय युवक विक्रम रविदास एक सप्ताह पहले अपने पिता सुधीर रविदास के साथ पहली बार काम करने के लिए लद्दाख से आगे नुब्रा गया था। वहां पर उसने तीन दिन पहले अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित एक होटल में काम करना शुरू ही किया था।

मौत का कारण इसी दौरान रविवार की सुबह ऑक्सीजन की कमी की वजह से विक्रम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और नाक से रक्तस्राव होने लगा। इसके कारण प्रवासी मजदूर विक्रम की तीसरे दिन ही नुब्रा में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विक्रम रविदास के राणाडीह स्थित घर में उसकी मां, बहन और अन्य महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। महिलाओं के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया...