वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। काशी के पर्वतारोही राकेश यादव ने लद्दाख में 23 दिनों के ऐतिहासिक पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा बनकर जिले का नाम रोशन किया। सफलता के बाद 20 सदस्यीय दल ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह 'प्रथम आरोहण पर्वतारोहण अभियान' राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान दिरांग के दल ने पूरा किया। अभियान का नेतृत्व कर्नल रणवीर सिंह जामवाल ने किया। दल ने लद्दाख के चामसेर-लुंगसेर, ग्यामा नाला और चोकुला क्षेत्रों में स्थित छह हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 पूर्व में अनछुई चोटियों पर पहला आधिकारिक आरोहण दर्ज किया। फ्लैग-इन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पर्वतारोहियों के साहस, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान ने अत्यधिक ऊंचाई वाले पर्वतारोहण में नए...