बेगुसराय, फरवरी 4 -- बरौनी। सोनपुर मंडल द्वारा पार्सल यातायात के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के जनवरी माह में विगत वित्तीय वर्ष के समान माह की तुलना में उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार माह जनवरी में पार्सल लीजिंग के अंतर्गत लदान में 342.86 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि, विगत वित्तीय वर्ष जनवरी माह में कुल 546 क्विंटल लदान हुआ था। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में यह बढ़कर 2418 क्विंटल हो गया। इसी क्रम में पार्सल यातायात से अर्जित रेल राजस्व में भी 281.50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। विगत वर्ष जनवरी माह में पार्सल लीज़िंग से 4,57,364 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में यह बढ़कर 17,44,843 रुपए तक पहुंच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.