मधुबनी, जून 25 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग गांव के आम बगीचे से 68 किलो 200 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुकूल रंजन कुमार सिंह ने एएसआई वीरेन्द्र कुमार यादव के शिकायती आवेदन पर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार थाना कार्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर कटहा गांव के आम बगीचे में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया। पुलिस गाड़ी देख करीब तीन चार व्यक्ति नेपाल की ओर भाग खड़ा हुआ। कुछ देर के बाद बतौर मजिस्ट्रेट बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे,तीन प्लास्टिक बोरी में 52 किलो 300 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। इसी तरह महथा गांव के एक आम बगीचे में लवारिस अवस्था में एक प्लास्टिक बोरा देखा गया। जिसे जब्त कर तलाशी की। वजन करने पर 15 क...