कानपुर, मई 23 -- कानपुर। नए दृष्टिकोण वाला शिविर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में शनिवार को भी जारी रहा। संगठन के मुखिया आलय ने बड़े ही आसान तरीके से गेहूं की भूसी, गेहूं के दाने एवं गेहूं के परिष्कृत बीजों के उदाहरण को जीवन से जोड़ा। उन्होंने आम लोगों को चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, गुटखा, तंबाकू, अल्कोहल, अश्लील साइट से मुक्त होने के बड़े ही आसान उपाय बताए। प्रति सप्ताह केवल 10 प्रतिशत उपभोग कम करते जाने का संकल्प दिलवाया। इससे दस सप्ताह में एडिक्शन से बाहर आया जा सकता है। उसके पश्चात सात सप्ताह तक लगातार अनुपालन करने से वह हमेशा के लिए उस बुराई से मुक्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...