चंदौली, मार्च 28 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। लतीफशाह क्षेत्र में ईद के दिन दो युवकों की डूबकर मौत होगयी थी। तीन युवकों को साथ में आये एक युवक ने बाल बाल बचाया। पूर्व में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डैम और कर्मनाशा नदी के कुंड के आसपास विशेष निगरानी रखी गई।चेकिंग के दौरान कुंड और डैम के पास सेल्फी ले रहे एवं जोखिम भरे स्थानों पर खड़े लोगों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक स्थानों पर न जाएं और सावधानी बरतें। बीते दिनों ईद के मौके पर सकलडीहा कस्बा के मुस्लिम बस्ती के निवासी समीर और एखलाक की कुंड में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस प...