देवघर, जुलाई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के चंदनाठाढ़ी मोड़ अवस्थित लता ज्वेलर्स में दो माह पूर्व हुई फायरिंग कर लाखों रुपए के आभूषण लूटकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इस कड़ी में मोहनपुर पुलिस ने सरैयाहाट थाना पहुंचकर चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट पुलिस ने एक दिन पूर्व चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित लता ज्वेलर्स लूटकांड में भी शामिल होने की बात बताई। यह भी पढ़ें- Dumka News: चार माह पूर्व घर में हुए डकैती मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, हाजरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार उसके बाद मोहनपुर पुलिस सरैयाहा...