लता की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी
अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहदान कर्तव्य संस्था के प्रयास से मरणोपरांत मित्र नगर निवासी 65 वर्षीय लता खन्ना का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह संस्था का 126वां नेत्रदान है। संस्था अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि लता खन्ना संस्था के सक्रिय सदस्य दीपक खन्ना की माता थीं। नेत्रदान से संबंध में जेएन मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग के रजत सक्सेना को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। दान किए गए नेत्रों से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिल सकेगी। डॉ. गौड़ ने कहा कि मरणोपरांत जीवित रहने का सबसे सुगम रास्ता नेत्रदान है। संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा ने परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रूढ़िवादिता छोड़कर समाज के सामने अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। डॉ. सुनील ने लोगों से नेत्रदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.