चाईबासा, फरवरी 10 -- चाईबासा। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत लतरसिका गांव में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों को विधिवत रूप से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नशीली पदार्थों को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...