लडौआ में सर्प दंश से युवक की मौत
जहानाबाद, मई 6 -- जहानाबाद,निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के लडौआ मोहल्ला मे सर्प दंश से युवक पंकज कुमार (18) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार शाम को शौच के लिए खेत के तरफ गया था। इसी क्रम में वह एक मेड़ पर बैठकर मोबाइल से बात करने लगा। तभी बिल से निकलकर कोबरा सांप ने काट लिया। घर लौटने पर परिजन लोग झाड़ फूंक के लिए ओझा भगत के पास ले गए। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। उसके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रेफरल अस्पताल है, जहां चिकित्सा की पूरी व्यवस्था है लेकिन अंधविश्वास के कारण लोग आज भी झाड़ फूंक के चक्कर में फंस जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.