मधुबनी, अक्टूबर 4 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के लडुगामा गांव के वार्ड 10 में पुलिस ने फरार तीन आरोपितों के घर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार, एसआई राम कुमार सहित अन्य पुलिस बल ढोल-नगाड़ा बजाते हुए लडुगामा गांव पहुंचकर नीलम देवी, वृक्षिया सहनी एवं ओम लोहार के घर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबन्ध में समीना खातून पति इसलाम नदाफ ने पांच नामजद सहित पांच-छह अज्ञात के विरूद्ध जातिसूचक शब्द का उपयोग करते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 225/26 दर्ज कराई थी। जिसमें इलाज के दौरान इस्लाम की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के परिजनों से कहा गया है कि आरोपितों को न्यायालय में आत्मसमर्पन करावें अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...