हाथरस, मार्च 7 -- मुरसान: कोतवाली मुरसान के गांव गोपी में मारपीट व झगड़े में तीन लोगों की हत्या की झूठी खबर 112 नंबर पर दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक सहित काफी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। गांव में पुलिस के आने से पहले ही फर्जी सूचना देने वाला कॉलर फरार हो गया। पुलिस अब फर्जी सूचना देने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे 112 पुलिस को एक मोबाइल नंबर से एक युवक के द्वारा गांव में तीन हत्या करने की जानकारी दी। गांव नगला गोपी में एक फोन के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एक मारपीट और झगड़े के मामले में तीन लोगों की हत्या और चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। जब तीन लोगों की हत्या और घायलों की सूचना की जानकारी मिलते ही मुरसान पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने मुर...