नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के मामलों में संवेदनशीलता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने बेटों को बचपन से ही महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संस्कार सिखाने चाहिए। घरेलू हिंसा के मामलों में सुरक्षा और न्याय को मजबूत करने के लिए प्रोटेक्शन ऑफिसर्स (सुरक्षा अधिकारियों) के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को खत्म करने के लिए सख्त कानून के साथ समाज में सांस्कृतिक और व्यवहार संबंधी बदलाव भी जरूरी हैं।

प्रोटेक्शन ऑफिसर्स का परिचय प्रोटेक्शन ऑफिसर्स वे अधिकारी होते हैं, जिनको राज्य सरकारें 'घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (पीडब्ल्यूडीवीए), 2005' के तहत नियुक्त करती हैं और वे मु...