दक्षिण संवाददाता, अगस्त 7 -- यूपी के कानपुर में साकेतनगर स्थित एक कैफे में मोबाइल की तफरीबाजी उपद्रव में बदल गई। दरअसल, वहां बैठे के एक युवक का दबंग ने मोबाइल लेकर अपने साथी को पकड़ा दिया। इसी बात पर विवाद हुआ तो दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीट दिया। 40 सेकेंड में युवक को 21 बार लात-घूंसे और तीन से चार बार कुर्सियां मारी गईं। सिर पर रॉड से भी हमला किया गया। कैफे संचालक को भी घेरकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावर पीड़ित युवक का मोबाइल भी ले गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हनुमंत विहार पुलिस पांच नामजद समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- अतीक परिवार पर आफत; छोटे बेटे की मौत, जनाजे में नहीं शामिल हो...