नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- अक्सर जब किसी लड़के से पूछा जाता है कि उसे रोमांटिक फिल्में देखना पसंद है या नहीं, तो वह हंसते हुए कह देता है, 'अरे, ये सब लड़कियों वाली फिल्में हैं, मुझे कहां पसंद आएंगी!' लेकिन क्या सच में ऐसा है? कई लड़के ऐसे हैं, जो पर्दे पर प्यार की कहानी देखकर खुश होते हैं, इमोशनल हो जाते हैं और कभी-कभी अपनी पुरानी यादों में भी खो जाते हैं। कुछ को पार्टनर के साथ ऐसी फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो कुछ को इनमें दिखने वाला प्यार और रिश्तों का जुड़ाव पसंद आता है। दरअसल, रोमांस पसंद करने का कोई जेंडर नहीं होता। आइए समझते हैं कि पुरुषों को रोमांटिक फिल्में इतनी पसंद क्यों आती हैं।लड़कों को भी पसंद आती हैं रोमांटिक फिल्में मान लीजिए वीकेंड पर आप अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने बैठे हैं। आप रोमांटिक फिल्म चुनते हैं और वह पहले तो थोड़...