नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- शनिवार को भारत ने न्यूजीलैंड को एक रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त दी। 70/5 विकेट खोने के बाद एक समय तक लग रहा था कि भारतीय टीम 181 रनों के लक्ष्य को नहीं छू पाएगी लेकिन तीन युवा खिलाड़ियों ने इसे संभव बनाया और भारत को सीरीज की दूसरी लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन तीनों खिलाड़ियों से गौतम गंभीर बहुत इंप्रेस हुए हैं और इनकी तारीफ करते नहीं थके हैं। भारत के मैच जीतने के बाद गौतम गंभीर ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है कि वे इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कितने खुश हुए हैं। गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सिर्फ तीन खिलाड़ियों की तस्वीरें लगाई हैं, जिसमें पहली तस्वीर में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर मे...