कोलकाता, अक्टूबर 26 -- कोलकाता के बेहाला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक पर एक किशोरी लड़की के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा। इसके बाद लड़की के रिश्तेदारों ने युवक, उसके दोस्त और उसके पिता को गली में नंगा घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और इस मामले में लड़की के पिता और मामा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।क्या है पूरा मामला? शुरुआती जांच के मुताबिक, युवक अपने एक दोस्त के साथ लड़की से मिलने गया था। दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर लड़की को चूम लिया। यह सब लड़की के मामा के एक दोस्त ने देख लिया। उसने तुरंत लड़की के पिता और मामा को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लड़की के रिश्तेदार मौके पर ...