गोंडा, मई 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। ‌थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सामने सो रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ ‌के आरोप का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पीडिता की मां ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार की रात में अपने घर के दरवाजे पर सो रही थी। रात में करीब एक बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि वह अपने बिस्तर पर नहीं है। थोड़ी देर में वह पड़ोसी युवक के घर की तरफ से आती हुई मिली‌। पूछने पर उसने बताया कि गांव के उसके पड़ोसी उसे बिस्तर से उठा ले गए थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म भी किया। मां के पुकारे जाने पर डरी सहमी और बदहवास बेटी उनके पास आकर उसके साथ हुए कृत्यों की जानकारी दी। ‌थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ि...