नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- एकतरफा प्यार के चलते एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के प्रेमी की चाकू गोद कर हत्या कर दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस और उसके चार दोस्तों को 15 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों प्रिंस, अमन, नीरज, अंगद और आशीष के पास से पुलिस ने एक स्कूटी, खून से सने कपड़े और चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 11.52 बजे प्रवासी एकता कैंप में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। एसएचओ गोविंदपुरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया है। पुलिस एम्स ट्रामा सेंटर पहुंची, जहां पता चला कि युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.