मोतिहारी, जनवरी 11 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने लड़की भगाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी थाना क्षेत्र के झखिया का प्रमोद कुमार है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि आरोपी पीड़ित की पुत्री को छह जनवरी को उसके घर से लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गयी थी। मामले में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को फुरसतपुर से गिरफ्तार किया है । वहीं लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है। वहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व भी उसके पुत्री का अपहरण कर लिया था जिसके बाद गांव के पंचायती के दबाव में उसकी पुत्री बरामद हुई थी । पीड़ित ने अपनी पुत्री की शादी तय कर ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.