भागलपुर, दिसम्बर 31 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को भगाकर ले जाने की प्राथमिकी थाने में लड़की के पिता ने दर्ज करायी है। जिसमें दूसरे थाना क्षेत्र के एक युवक को नामजद किया गया है। इधर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी रामानंद चौधरी ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...