संवाददाता, जून 29 -- यूपी के हापुड़ में एक लड़की का रिश्ता ठुकराना लड़के को पसंद नहीं आया। मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो इससे बौखलाए युवक ने युवती पर एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए। गनीमत रही है कि युवती गोली लगने से बाल बाल बच गई। फायरिंग से लड़की सहम गई। फायरिंग होने से आसपास अफरा तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी हुसैन को करीब 6-7 साल से जानती है। रविवार दोपहर आरापी हुसैन अपने दोस्त के साथ गाड़ी में सवार होकर उसके घर पहुंचा...