नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- केरल के मलप्पुरम जिले में 19 साल की लड़की ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोप है कि लड़की ने अपने दोस्तों को प्रेमी का अपहरण करने, लूटपाट करने और फिर उसकी हत्या करने के लिए तैयार किया था। आरोपियों ने युवक को जाल में फंसाकर पहले कार में बंधक बनाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया और हत्या की कोशिश की। हालांकि, युवक की जान बच गई। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मलप्पुरम जिले के तिरुर इलाके की है। यह भी पढ़ें- मोदी की रैली में बेहोश हुई 70 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता, मदद के लिए आगे आए पीएम पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान पलक्कड़ जिले के पट्टांबी की रहने वाली 19 वर्षीय...