बागेश्वर, अप्रैल 22 -- बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक 32 वर्षीय लड़की ने बुधवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉ सीएम भैंसोड़ा ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे तक उसे चिकित्सक की देखरेख में रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...