वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 10 -- यूपी के कुशीनगर में एक लड़की पर एसिड अटैक की घटना हुई। लड़की की इसके बाद मौत हो गई। एसिड अटैक लड़की के साथ-साथ उसकी मां पर भी हुआ। महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही मां बेटी पर तेजाब फेंक दिया। बुरी तरह से झुलसी मां बेटी को परिजनों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बेटी की मौत हो गयी। मां की हालत गंभीर है। युवती के भाई ने इस मामले में दो युवकों पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। शुक्रवार को सुबह डीआईजी एस चेनप्पा, एसपी केशव कुमार व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को गहराई से छानबीन के निर्देश दिए। जिस परिवार की मां बेटी पर तेजाब फेंका गया है, उ...