गाजियाबाद, अप्रैल 4 -- Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन मोटी रकम वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना में युवती और रेस्टोरेंट का स्टाफ शामिल रहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों कार्रवाई की मांग की है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-दो निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवती का कॉल आया। युवती ने खुद को परिचित बताते हुए उससे मिलने की इच्छा जताई और बातचीत के दौरान उसे गौर सिटी के पास बुलाया। पहले तो उसे शक हुआ, लेकिन युवती के लगातार भरोसा दिलाने पर वह तय स्थान पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद का डॉ. निकला किडनी कांड का सरगना, 100 करोड़ के साम्राज्य का दावालड़की ने बिना पूछे महंगे खाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.