संवाददाता, मई 5 -- UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां लड़की और उसके परिवार के लोगों को वश में करने के लिए एकतरफा आशिक ने एक तांत्रिक की सलाह पर गजब कारनामा कर डाला। तंत्र क्रिया के लिए इन लोगों ने हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली स्थित शमशान घाट पर एक किशोर की जलती चिता से खोपड़ी और राख निकाल ली और अपने साथ लेते गए। इस सनसनीखेज वारदात ने आसपास के क्षेत्र को दहला दिया है। परिजन ने पुलिस से शिकायत की कि चिता से मोपेड सवार तीन आरोपी किशोर के शव के अवशेष ले गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी तांत्रिक क्रिया के लिए चिता की राख और हड्डियां ले गए हैं। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें मोपेड सवार सवार तीन आरोपी दिख रहे थे। इस फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों ...