निज संवाददाता, अप्रैल 19 -- बिहार में प्रेमी जोड़े से हैवानियत हुई है। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर पहाड़ स्थित कटौना जंगल के पास शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।यहां कुछ लोगों द्वारा एक प्रेमी जोड़े के साथ सारी सीमाएं लांघ अभद्रता करने की बात सामने आई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी सजग हो गई है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम नहीं करता है। प्रेमी जोड़ा पतनेश्वर मंदिर के समीप स्थित चर्चित पुरानी इमारत 52 कोठली 53 दरवाजा घूमने आया था। घूमते-घूमते दोनों जंगल की ओर निकल गए। जहां पहले से मौजूद कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वह भीड़ की मानसिकता की खतरनाक तस्वीर पेश करता है। वहां ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिय...