संवाददाता, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नौकरी की तलाश में आई युवती को होटल मालिक ने केबिन में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि केबिन में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाई। विरोध पर होटल मालिक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता शिकायत लेकर थाने पर गई तो उसे टरका दिया गया। इस पर पीड़िता ने आपबीती का वीडियो वॉयरल किया। इसके बाद विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरा नगर की एक युवती के मुताबिक शुक्रवार को विभूतिखंड के एक होटल में उसकी ज्वाइनिंग थी। वह सुबह होटल पहुंची तो होटल मालिक वहां नहीं था। फिर उसे आरोपी होटल मालिक ने शुक्रवार शाम को सीवी लेकर केबिन में बुलाया। वहां पर टीवी पर अश्लील वीडियो चल रहे थे। आरोपी ने कहा कि उसकी सैलरी 12 हजार से 18 और 20 हजार रुपए...