लड़की के साथ हरकत कर बैठा रोबोट, अब पुलिस ने लिया बड़ा ऐक्शन; कहां का मामला?
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- जर्मनी के कोलोन शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक रोबोट ने 16 साल की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और संभावित यौन उत्पीड़न की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया और अनजाना क्षेत्र है। घटना शनिवार रात से रविवार रात के बीच हुई। बताया गया कि एक रोबोट ने लड़की के नितंबों को छुआ और फिर उसे जोर से धक्का भी दिया। पुलिस के अनुसार, इस रोबोट को दो लड़के नियंत्रित कर रहे थे। इनमें से एक 16 साल का किशोर है, जिसे रोबोट का मालिक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा उसका 19 साल का साथी है। दोनों ने कथित हमले का वीडियो भी बनाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों किशोरों ने इस पूरी घटना को ऑनलाइन स्ट्रीम किया और उस पर लाइव कमेंट भी किए। यानी उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.