नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर को तेज रफ्तार कार से सीधी टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा 109 को भी शामिल कर लिया गया है। इस बीच कल्याण बैंसला का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि वायरल हो रहा वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और पूरी वीडियो नहीं है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें लड़की के लिए दुख हो रहा है। आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा, ध्यान से उस वीडियो को देखना। इस तरह से कस्टमाइज किया। कल ही डाल देते न साथ-साथ। हमारी गलती है ठीक है जी हमने मान ली। अब उसकी गलती भी बता देता हूं। वो पीछे से आ रहे थे, आगे ले गए, मैं आगे आ गया। अब उस वीडियो में जि...