फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने लड़की को बहला फुसला कर ले जा गलत काम करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार है। उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे मे पता चला था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम सोनू कुमार पुत्र सुरेश बताया है। वह बरी खंजरपुर थाना बरारी जिला भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ गलत कार्य किया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 87, 64 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...