मेरठ, अप्रैल 30 -- Meerut News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को एक वेटर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वेटर लड़की का कई दिनों तक यूज करता रहा। कुछ महीनों के बाद लड़की के पेट में दर्द उठा। घर वाले लड़की को लेकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जब जांच पड़ताल की तो मामला हैरान कर देने वाला सामने आया है। डॉक्टर की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई। दरअसल मंडप पर काम करने वाला वेटर महीनों तक लड़की से रेप करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। किशोरी के गर्भवती होने पर वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी वेटर और यौन शोषण के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मंडप संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंकरखेड़ा निवासी व्यक्ति शराब पीने का आदी है।...