फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद के एक होटल में मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की के होटल में पहुंचने के बाद कुछ लड़कों में विवाद शुरू हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान तीन लड़कों ने मिलकर एक लड़के को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा रोड स्थित रेड लायन ओयो होटल में गुरुवार रात मामूली कहासुनी में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच अपराध शाखा डीएलएफ द्वारा की जा रही है। मृतक की पहचान 31 साल के सचिन निवासी सूर्य विहार पार्ट-2 के रूप में हुई। घटना किसी युवती को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। आरोप है कि तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दो...