बेगुसराय, जून 25 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नावालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। गायब लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री विगत 16 जून 2026 से गायब है। उन्होंने मेघौल निवासी मो. इम्तियाज उर्फ नूर मोहम्मद पर लड़की की बहला फुसलाकर एवं शादी की नियत से घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री को प्रेम संबंध के बहाने धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के गायब होने की घटना के मामले में लड़की के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पिता के दिए गए आवेदन के आलोक में खोदावंदपुर थाना कांड संख्या 75/ 26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले...