लड़की की शादी की बात चल रही थी, नौकरी छोड़ने वाली थी; मोहाली हत्याकांड पर पुलिस ने क्या बताया
नई दिल्ली, जून 6 -- पंजाब के मोहाली में प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में 29 वर्षीय महिला डिंपल की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी हरजिंदर मान को अभी बयान देने लायक नहीं माना गया है। मोहाली फेज-11 के SHO अमन बैदवान ने बताया कि आरोपी हरजिंदर अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर जब उसे बयान देने के लिए फिट घोषित करेंगे, तभी उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए हैं। गुरुवार शाम को आरोपी ने अपनी ही सहकर्मी और पूर्व प्रेमिका डिंपल को ऑफिस में बार-बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी उसी चाकू से आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डिंपल को करीब 30 चाकू के घावों के साथ मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.