लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाला गिरफ्तार
पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को साईबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबनी थाना के वार्ड नंबर एक स्थित पासवान टोला निवासी पांडव पासवान के रूप में की गई है। साईबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि 25 अप्रैल को नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की जानकारी मिली थी। इस मामले में साईबर थाना में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। जिसके क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच एवं फेसबुक डाटा अवलोकन किया गया तो पीड़िता की अनेक आपत्तिजनक तस्वीर एवं वीडियो बरामद की गई, जिसे उसने विभिन्न सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह भी पढ़ें- जिससे बंधवाता था राखी, उसी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.