प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला हनुमत नगर निवासी रमाशंकर सिंह के घर कुछ दिन पूर्व एक युवक आया। उसने खुद को गोंड़े का रहने वाला आयुष प्रताप सिंह बताया। बाद में काजल नामक आईडी बनाकर उनसे रुपये की मांग करने लगा। इसमें उनके घर काम करने वाले कुछ अन्य ने भी सहयोग किया। रमाशंकर ने मामले में आयुष, ग्रीष्म सिंह उर्फ कप्तान, किशन, रौनक और सिंह और 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...