लखनऊ, जून 13 -- यूपी की लड़कियों को राजस्थान में शादी के लिए बेचने वाले दंपति को मोहनलालगंज पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दंपति ने रायबरेली की युवती की मदद से मोहनलालगंज की दो किशोरियों को राजस्थान बुलाकर बेचने का प्रयास किया था। मामला पुलिस के पास पहुंच जाने पर आरोपी महिला व उसके साथी दोनों किशोरियों को वापस उनके घर को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस एक नाबालिग सहित चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गनियार में नानी के साथ रहने वाली दो किशोरियां 12 व 16 वर्ष को रायबरेली में रहने वाली रिश्तेदार नाबालिग व उनकी सहेली प्रिया पटेल उर्फ शीला 12 मई को बहला फुसलाकर भगा ले गई थी। किशोरी की नानी ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रायबरेली में दोनों युवतियों के परिजनों को उठाया तो दोनों किशोरियों को 1...