लड़कियों के स्कूल जाने के मामले में झारखंड देश में 32वें पायदान पर
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- झारखंड में शिक्षा की पहुंच बढ़ी है, लेकिन छह वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिला आबादी के स्कूल जाने के मामले में राज्य अब भी राष्ट्रीय औसत से पीछे है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की 68 फीसदी महिलाएं ही जीवन में कभी न कभी स्कूल गई हैं। वहीं, देश का औसत 73.7 फीसदी है। इस सूचकांक में झारखंड देश में 32वें पायदान पर है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार के बावजूद महिलाओं तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की चुनौती बनी हुई है। एनएफएचएस-5 की 2019-21 की रिपोर्ट में झारखंड में यह आंकड़ा 64.5 फीसदी था। इस लिहाज से एनएफएचएस-6 में 3.5 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर भी यह आंकड़ा पहले के 71.8 फीसदी से बढ़कर 73.7 फीसदी हो गया है। हालांकि, सुधार के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.