प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही दो छात्राओं के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉज मालिक के बेटे ने देर रात कमरे में घुसने की कोशिश की और विरोध करने पर छात्राओं को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई। अमेठी निवासी 27 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह शिवकुटी के शंकरघाट स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।छात्रों को फोन पर करता था मैसेज छात्रा ने बताया कि हाल ही में एसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास की है और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के चलते वहीं रुकी हुई थी। छात्रा का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा शुभम द्विवेदी पिछले करीब 10...