लड़किया घबडाएं नहीं, हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें
वाराणसी, सितम्बर 2 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को गुरु नानक स्कूल में विशेष महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसीपी प्रज्ञा पाठक ने छात्राओं को नारी शक्ति, आत्मसुरक्षा, अधिकार और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी। कहा कि विषम परिस्थितियों में लड़कियों को घबड़ाने की जरूरत नहीं है। वे हेल्पलाइन नंबरों की मदद से खुद को सुरक्षित रखें। एसीपी ने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें निडर और आत्मसंयमित रहने की जरूरत है। उन्होंने 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। इनसे संबंधित जानकारी दी। कई अन्य अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.