पटना, अप्रैल 25 -- बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। बिहार में अपराथ और भ्रष्टाचार के सवाल पर जदयू विधायक ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। जहां तक अपराध और अपहरण का सवाल है, लड़का-लड़की का मन हो जाता है (आपसी सहमति से भाग जाते हैं), तो घर वाले बोलते हैं कि किडनैप हो गया है। फिर दोनों कोर्ट में पहुंच जाते हैं, तो मामले की असलियत सामने आती है। अनंत सिंह ने न्यूज 18 से बातचीत में शनिवार को यह बयान दिया। उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाएगी? इस पर मोकामा विधायक ने कहा, "भ्रष्टाचार तो है ही नहीं कहीं। कहीं क...